यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जी के सम्भल आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अमरोहा दौरे के बाद वह 25 मई को सोमवार दोपहर 12 बजे सम्भल पहुंचेंगे। भाजपा जिला कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं संग अहम बैठक करेंगे।
इसके बाद जिला अस्पताल, यम तीर्थ और सिंदूर वाटिका का निरीक्षण प्रस्तावित है। वहीं तहसील सभागार में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

