रोहतास से एक ऐसी खबर सामने आई है जो चौंकाने वाली है। य देश में सोने की कीमतों और विदेशी मुद्रा को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीदने से बचने की अपील का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। कुछ सर्राफा कारोबारी कह रहे हैं कि इससे सीधा असर उनकी आजीविका पर ही आ पड़ा है। सासाराम में तो एक ज्वेलरी दुकानदार ने पीएम मोदी की सोना कम खरीदने की अपील के बाद पकौड़े और चाय की दुकान खोल ली।

