सिंगर सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है जिसमें आशा भोसले से जुड़ी कई किस्सों को जिक्र कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनका पहला शो आशा जी के साथ एक बिजनेसमैन के बेटे की शादी के दौरान हुआ था.
सोनू निगम ने कहा, उस वक्त आशा जी का गला खराब था और उन्होंने मुझसे कहा कि क्या मेरे साथ गाओगे. उस वक्त सोनू निगम हैरान हो गए थे क्योंकि इतने बड़े सिंगर के साथ एक ही स्टेज पर आना किसी के लिए भी सौभाग्य की बात होगी.
सोनू ने बताया, उस वक्त आशा जी का गला बहुत खराब था, लेकिन फिर भी उन्होंने बहुत अच्छे से ‘झूठे नैना बोले सांची बतियां’ गाना पूरे सुर में गाया था और मेरे गाने की जरूरत नहीं पड़ी.
उस वक्त गला खराब होने के बाद भी गायिकी में उनकी लगन को देखकर मैं बहुत प्रेरित हुआ था, जिसके बाद हम लोगों ने साथ में विदेश में भी एक शो किया था.
तब स्टेज पर आशा जी के पैरों में किसी परेशानी की वजह से दर्द हो रहा था और वे ठीक से खड़ी भी नहीं हो रही थी. ऐसे में मैंने बैकस्टेज जाकर उनके पैर दबाए और वे बिल्कुल ठीक हो गई थी.
बता दें कि पैर की जिस परेशानी से आशा भोसले जूझ रही थी, उसी परेशानी से सोनू निगम की मां भी पीड़ित थी, ऐसे में सोनू को पैर ठीक करना आता था.
आशा भोसले के साथ पहला शो, सोनू निगम ने सुनाई यादगार कहानी
Leave a Comment

