महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि सभी ने कहा है कि यह संविधान संशोधन जो आया है, उसका हम स्वागत करते हैं, लेकिन इंडिया गठबंधन के सभी सदस्यों ने स्पष्ट रूप से महिला आरक्षण का विरोध किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष उत्तर और दक्षिण की राजनीति करने में लगा है. उन्होंने कहा, ‘विपक्ष महिलाओं की राह का रोड़ा बन गया है. अगर विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया तो बिल गिर जाएगा, लेकिन ये (विपक्ष) जब जनता के सामने जाएंगे तो जनता हिसाब मांगेगी.’

