गुन्नौर। सोमवार को शहीद उप निरीक्षक ;(जीडी) जमीरूल हसन का जन्म 10,07,1958 को कस्वा गुन्नौर, पुलिस स्टेशन गुन्नौर, पोस्ट ऑफिस गुन्नौर, जिला.बदायूं ;उत्तर प्रदेश, में हुआ था। ये 01.04.1980 को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में भर्ती हुए। 06.04.2010 को 62 बटालियन केरिपुबल की श्एश् कम्पनी में तैनाती के दौरान तलाशी अभियान से वापस कैम्प के लिए लोट रहे थे तभी सुबह 5 बजे दंतेवाड़ा जिले के चिंतलनार इलाके में नक्सलियों द्वारा कम्पनी पर घात लगाकर हमला किया गया नक्सलियों द्वारा जवानों पर चारों तरफ से गोलियों की बौछार शुरू कर दी गयी जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की नक्सलियों द्वारा जवानों के पोजीशन लेने वाली जगहों पर पहले से ही प्रेशर बम लगाए गए थे जिससे इनकी चपेट में आने के कारण बहुत से जवान शहीद हो गए इन शहीद जवानों में शहीद उप निरीक्षक; (जीडी) जमीरुल हसन भी शामिल थे इनकी शहादत को याद करने व इनके बलिदान को व्यर्थ न जाने देने तथा राष्ट्रविरोधी तत्त्वों पर विजय पाने के उद्देश्य से आज इनकी शहादत को हम सब नमन करते हैं। राष्ट्र सदैव इनका ऋणी रहेगा। इस मौके पर रामपुर और मुरादाबाद सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र से कमल सिंह यादव, राकेश कटारिया दलबीर सिंह, विजेंद्र कुमार देशराज आदि जवान मौजूद रहे। साथ ही नगर पंचायत गुन्नौर के अधिकारी एवं कर्मचारिगण एवं शहीद के परिवारजन एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

