By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: HPCL डबल मर्डर के बाद सभी विभाग कुंभकर्णी नींद से जागे आरोपी की मां पर केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > HPCL डबल मर्डर के बाद सभी विभाग कुंभकर्णी नींद से जागे आरोपी की मां पर केस
उत्तर प्रदेशराज्य

HPCL डबल मर्डर के बाद सभी विभाग कुंभकर्णी नींद से जागे आरोपी की मां पर केस

Amarkesadmin
Last updated: April 3, 2026 1:57 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

दातागंज। दातागंज के ग्राम सैंजनी में स्थिति HPCL प्लांट में 12 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपी अजय प्रताप व उसके परिवारजनों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है इसी क्रम में सैंजनी गांव में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए HPCL कांड के आरोपी अजय प्रताप की मां और कोटेदार किरण देवी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। यह कार्यवाही पूर्ति विभाग द्वारा की गई पूर्ति विभाग की गहन जांच में कोटेदार किरण देवी की दुकान पर भारी अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से दुकान को निलंबित कर दिया गया और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।
जांच टीम को मौके पर गेहूं, चावल और बाजरा का स्टॉक रिकॉर्ड से काफी कम मिला, जिससे खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की पुष्टि हुई। प्रारंभिक जांच में ही हेराफेरी के संकेत मिलने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए कोटेदार को नोटिस जारी किया और पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी।
इसी रिपोर्ट के आधार पर मुसाझाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी
प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि इस कार्रवाई का असर आम गरीब उपभोक्ताओं पर न पड़े। इसके लिए सेजनी गांव की निलंबित राशन दुकान को पास के भगौतीपुर गांव के कोटेदार बाबूराम से संबद्ध कर दिया गया है, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर राशन मिलता रहे। इसके साथ ही प्रशासन अब आरोपी व उसके परिवार द्वारा बनाए गए अवैध साम्राज्य पर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही तो कर रहा है इससे पहले ये सब होता रहा और प्रशासन आंखे बंद करके देख रहा था यही प्रशासन प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस वाली सरकार के चलते HPCL के अधिकारियों द्वारा दी गई शिकायत को अम्ल में लाया होता तो आज विकास के लिए अपनी अलग पहचान बना चुके दातागंज पर शायद ये दाग न लगता ।हालांकि सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर यह सब पहले क्यों नहीं दिखा? स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से अनियमितताएं चल रही थीं, लेकिन जिम्मेदार विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया रहा। अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो शायद इतना बड़ा कांड होने के बाद ही प्रशासन को जागना नहीं पड़ता।अब प्रदेश सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कार्रवाई तेज हो गई है, लेकिन सवाल बरकरार है—क्या यह सख्ती पहले दिखाई जाती तो दातागंज की छवि पर लगा यह दाग टल सकता था?

संभल जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित किया गया संपूर्ण समाधान दिवस
मुरादाबाद के टीएमयू मे बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार दिशा पाटनी और अक्षरा सिंह पहुंचे
संभल की अदालत ने सजा सुनाई
बदायूं में हादसा, बिसौली विधायक घायल
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article प्राथमिक विद्यालय कुतुआपुर में शिक्षा चौपाल का किया गया आयोजन
Next Article थाना दातागंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को मय एक चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार किया गया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?